The Exact Copy You'll Receive
This is the actual pre-owned copy in our inventory. Inspected, cleaned, and stored in our warehouse.
Waqt Ke Panne
Specifications
About this Book
सच कहूं तो यह किताब नहीं! मेरे जीवन की वो दास्तां है, जिसमें अंधकार केवल रातों में नहीं उतरता बल्कि भीतर कहीं चुपचाप डेरा जमा लेता है। इस पुस्तक में लिखी हर कहानी आत्मा से उकेरी है। कुछ गहरी दरारें हैं, जो समय के साथ रिसती रही हैं। यह काल्पनिक दृश्य की पृष्ठभूमि नहीं एक निर्मम सत्य है, जिसमें एक मासूम को उसके पिता से छीन लिया गया जब वह मिट्टी के साथ खेला करता। यह संस्मरण पिता को समर्पित है। इसकी आवाज़ भले न गूंजती हो, पर हर सुबह की पहली किरण के साथ जीवन को संवारती है। इसमें भाई-बहनों का अबोध बचपन, माँ की टूटती चूड़ियों की चीख, इसमें उल्लिखित संवेदनाएं कोई अलंकार नहीं या कलात्मक छंद नहीं करुणा है, पुकार है, हर साँस मानो एक अंतिम विदा है।